फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 more new buses will be added to the fleet of Transport Corporation

Deoria News: परिवहन निगम के बेड़े में जुड़ेंगी 10 और नई बसें

Sat, 29 Mar 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
10 more new buses will be added to the fleet of Transport Corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आगामी वित्तीय वर्ष में रोडवेज की ओर से यात्रियों की यात्रा को बेहतर बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए डिपो को 10 और नई बसें मिलने वाली हैं। साथ ही पांच पुरानी बसों की नीलामी की तैयारी शुरू कर दी गई है। नई बसों के मिलने से लंबी रूटों के यात्रियों को सहूलियत होगी।
देवरिया डिपो में वर्तमान में परिवहन निगम की 79 बसें हैं। अनुबंधित बसों की संख्या 138 हो गई हैं। निगम के पास 15 साल पहले 132 बसें हुआ करती थी, मगर इधर अनुबंधित बसों की संख्या लगातार बढ़ गई, जबकि निगम के बसों की संख्या लगातार कम होती गई।
विज्ञापन

इसमें अधिकतर बसें पुरानी होने के चलते एवं अपनी समय सीमा पूर्ण कर चुकी हैं। निगम की बड़ी बसों की संख्या में लगातार कमी को देखते हुए मुख्यालय स्तर से बसों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनवरी माह में महाकुंभ से पहले आठ नई बसें मिली थीं। अब इन बसों का संचालन दिल्ली व कानपुर रूट पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुन: डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने वाली हैं। आगामी दिनों में देवरिया डिपो को 10 और नई बसों को देने की तैयारी की जा रही है। बसों के बेड़े में जुड़ जाने के बाद लंबी दूरी के साथ ही जिले के बस विहीन मार्गों पर इनके संचालन से यात्रियों को बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed