फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 injured in rampage and pelting

भाइयों में मारपीट, पथराव में चार महिलाओं समेत दस घायल

Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
10 injured in rampage and pelting
भाइयों में मारपीट, पथराव में चार महिलाओं समेत दस घायल
विज्ञापन

वीरपुर मिश्र/खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र गांव में दो सगे भाइयों में मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह दो बार जमकर मारपीट और पथराव हुआ। चार महिलाओं समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।

बीरपुर मिश्र निवासी सदारशी प्रसाद प्रजापति और उनके भाई सुरेश प्रसाद प्रजापति अलग-अलग रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन व आपसी विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की रात सुरेश प्रसाद की शादीशुदा लड़की रिमा देवी दरवाजे पर अपनी मां लीलावती देवी से बात कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सदारशी प्रसाद के लड़के त्रिपुरारी प्रसाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया। सुरेश प्रसाद उनकी पत्नी, बेटी, लड़का अजय कुमार, शिव कुमार घायल हो गए। अजय कुमार को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, सदारशी प्रसाद पक्ष का आरोप है कि रात में मारपीट के बाद बुधवार सुबह थाने पर आते समय घेरकर हमला कर दिया गया। उसमें सदारशी, उनकी पत्नी इंद्रावती देवी, बेटा अरविंद, त्रिपुरारी और बहु नमन देवी घायल हो गईं। अरविंद और त्रिपुरारी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद में मारपीट हुई है। मेडिकल कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed