फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 houres electric barred of 60 villages

Deoria News: 60 गांवों की 30 हजार आबादी की बिजली 10 घंटे रही ठप

Mon, 03 Jun 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
10 houres electric barred of 60 villages
गढ़रामपुर फीडर की लाइन में फॉल्ट आने से आई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। विद्युत उपकेंद्र के गढ़रामपुर फीडर की लाइन में फॉल्ट के चलते आपूर्ति 10 घंटे तक ठप रही। इससे क्षेत्र के 60 गांवों के करीब 30 हजार आबादी को उमस भरी गर्मी में बेहाल होना पड़ा। बिजली निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक कर सुबह नौ बजे आपूर्ति चालू की।

33/11 केवीए तरकुलवा सबस्टेशन पर तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर व बंजरिया फीडर लगे हैं। इससे क्षेत्र के 350 गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शनिवार की रात 10:30 बजे गढ़रामपुर फीडर की मेन लाइन में हरैया गांव के 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर के पास फॉल्ट हो गया। इससे इस फीडर से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

इससे जमुनी, बरठही, कारीटोला, कनकपुरा, मठिया रत्ती, जलुआ, पटखौली, हरैया, खरहरिया, अमवा, सोहनरिया, नरायनपुर, नरहरपट्टी, सरैनी, महुआपाटन, देउरवा, पहाड़पुर, बसंतपुर, मठिया महावल, भरौटा, मुड़िकटवा, सिसवा, आदि गांवों की तकरीबन 30 हजार आबादी की आपूर्ति पूरी रात बंद रही। रविवार को सुबह 9 बजे बिजली कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed