फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 boxes of liquor recovered, two arrested

Deoria News: चोरी की बोलेरो वाहन के साथ 10 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2023 05:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Apr 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
10 boxes of liquor recovered, two arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

देवरिया जिले के रामपुर बुजुर्ग क्षेत्र के सोहनपुर-एकडंगा रोड पर पुलिस ने रविवार को चोरी की एक बोलेरो वाहन में भरकर बिहार भेजी जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन


एसओ मुकेश मिश्र टीम के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से एक चारपहिया वाहन से बिहार में शराब भेजे जाने की सूचना मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी शुरू कर दी। इसी बीच एक बोलेरो से दस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन में सवार बिहार के सिवान जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के मेराही निवासी राजन कुमार और रजनपुर निवासी संतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने पूछताछ में बताया कि बरामद बोलेरो 26 फरवरी को रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम करौता में एक शादी समारोह से चोरी किए थे। जिसका नंबर प्लेट बदलकर शराब तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। एसओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि चोरी की बोलेरो और 10 पेटी अंग्रेजी शराब को कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed