फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 antyoday cards cancled enquiry continue on 4

10 अंत्योदय कार्ड निरस्त, चार पर जांच जारी

Tue, 09 Aug 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
10 antyoday cards cancled enquiry continue on 4
10 अंत्योदय कार्ड निरस्त, चार पर जांच जारी
विज्ञापन

डीएम की सख्ती के बाद गरीबों का अनाज हड़पने वाले कोटेदारों पर कार्रवाई तय
उत्तरदायित्व तय करके होगी सख्त कार्रवाई, रिकवरी भी होगी : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तीन सगे भाइयों के परिजनों ने सस्ते गल्ले की दुकान से अंत्योदय कार्ड के जरिए हर माह जमकर अनाज उठाया है। हर माह प्रति यूनिट मिलने वाले अंत्योदय राशनकार्ड से करीब चार सौ क्विंटल से अधिक राशन उठाया जाता रहा है।
इससे साफ जाहिर होता है कि गरीबों का पेट भरने के लिए आने वाले अनाज सैकड़ों क्विंटल इस परिवार ने गटक लिया है। पूरे मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उन्होंने 14 अंत्योदय कार्डों में दस कार्ड निरस्त कराया है।
विज्ञापन

शहर के गरुलपार निवासी मोहम्मदीन उर्फ भोला के अली अहमद, मकसूद अहमद और शमीम अहमद पुत्र हैं। तीनों सरकारी गल्ले के उचित दर के विक्रेता हैं। इनके नाम से करीब दो दशक से सरकारी गल्ले की दुकान है। इसमें सबसे बड़े अली अहमद की वार्ड संख्या 19 में दुकान, वार्ड नंबर 24 में मकसूद अहमद, वार्ड नंबर 24 में ही शमीम अहमद की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो जिलाधिकारी के पास किसी ने शिकायत की थी कि कोटा चलाने वाले तीनों भाइयों और उनके परिजनों के नाम से अंत्योदय कार्ड हैं। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद वर्षों से हो रहे राशन के खेल का पर्दाफाश हो गया। उन्होंने जांच कराई तो पाया कि दस कार्डधारक कोटोदार सहित उनके परिजन हैं। जिनका कार्ड निरस्त हो गया।
गंभीर बात यह है कि प्रति माह एक कार्ड पर कम से कम मिलने वाला चालीस किलो अनाज 2019 से पहले से उठता रहा है। पर आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार आंख बंद कर तमाशा देखते रहे हैं। गरीबों का अनाज हर माह चार क्विंटल कोटेदार के परिजन खाते रहे हैं। इस तरह प्रति साल कम से 48 क्विंटल अनाज उठाया गया है। डीएम ने राशन की रिकवरी कराने के साथ ही जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। जांच हो तो कोटेदार के साथ ही कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों पर डीएम की जांच की आंच पहुंच सकती है।
इनके हुए अंत्योदय कार्ड निरस्त
देवरिया। कोटेदार अली अहमद पुत्र मोहम्मद, अहदून निशा पत्नी मकसूद अहमद, जुबेर खातून पत्नी शमीम अहमद, नजमा पत्नी नजीर, सलेहा खातून पत्नी नसीर, हिना तरन्नुम पत्नी नदीम, शादाब अंसारी पुत्र शमीम, शबनम पत्नी सेराज, फरीदा खातून पत्नी मेराज, रेयाज पुत्र मकसूद आदि शामिल हैं।

कोट
10 निरस्त अंत्योदय राशन कार्डों को बनवाने की तिथि से समस्त आंकड़े प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ तकनीकी निदेशक, एनआईसी को पत्र लिखा गया है। अपेक्षित सूचना मिलने के बाद रिकवरी की कार्रवाई प्रारंभ होगी। पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी उत्तरदायित्व तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed