{"_id":"66047206a405784ee905af54","slug":"1-beaten-to-not-play-holi-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-122173-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रात में होली नहीं खेलने पर शख्स को पीटा, दो युवकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रात में होली नहीं खेलने पर शख्स को पीटा, दो युवकों पर केस दर्ज
Thu, 28 Mar 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
महुरांव गांव का मामला, होली खेलकर घर लौट रहे थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। महुरांव गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे व्यक्ति को गांव के ही दो युवक ने होली खेलने को कहा। पीड़ित के मना करने मनबढ़ों ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। घायल ने इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को दो युवकों पर मारपीट आदि का केस दर्ज किया।
भटनी के महुरांव गांव निवासी हरेंद्र कुमार राय सोमवार की रात दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रहे थे। तभी होली खेल कर घर लौट रहे गांव के युवकों उन्हें जगाकर होली खेलने को कहा। इसपर पीड़ित ने रात में होली खेलने से मना कर दिया। इससे नाराज युवकों ने हरेंद्र की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने सूरज राय और बाबू यादव पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
सीओ भाटपाररानी शिवप्रताप सिंह ने कहा कि होली नहीं खेलने के विवाद में मारपीट होने की शिकायत मिली है। कार्रवाई के बाद मामले की जांच की जा रही है।