{"_id":"6670a45f6c30849de403c1e7","slug":"1-arrested-1-flew-away-deoria-news-c-208-1-deo1004-128061-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निजी फाइनेंस कंपनी से 15 लाख की ठगी करने वाला आरोपी एक फील्ड ऑफिसर फरार, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निजी फाइनेंस कंपनी से 15 लाख की ठगी करने वाला आरोपी एक फील्ड ऑफिसर फरार, एक हिरासत में
Tue, 18 Jun 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद दोनों आरोपी फील्ड ऑफिसर।
फोटो समाचार
साप्ताहिक वसूली व सेटेलमेंट की रकम हजम करने की सूचना पर दोनों को पकड़ कर ले गए थे कोतवाली
देर शाम एक फील्ड ऑफिसर हुआ फरार तो दूसरे को कोतवाली पुलिस ने लिया हिरासत में
किस्त की धनराशि जमा करने के बाद कंपनी के कर्मी ने मांगा पैसा तो महिलाओं ने किया हंगामा
- महिलाओं के हंगामे व उनका आरोप सुनने के बाद हरकत में आए कंपनीकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक निजी फाइनेंस कंपनी के दो फील्ड ऑफिसरों ने करीब 15 लाख रुपये की ठगी की। इसकी जानकारी तब हुई जब कंपनी पहुंच साप्ताहिक धनराशि जमा करने के बाद नहीं जमा होने पर महिलाओं ने बवाल काटा।
इसके बाद सहायक शाखा प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारियों ने दोनों फील्ड ऑफिसरों को पकड़ा और महिलाओं के साथ थाने पहुंच गए। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने दोनों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। इधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसका फायदा उठाकर एक फील्ड ऑफिसर कोतवाली से फरार हो गया। यह देखकर कोतवाली पुलिस देर रात दूसरे फील्ड ऑफिसर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरे की तलाश में दबिश दे रही है। अभी इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
देवरिया शहर की भुजौली कॉलोनी में एक निजी फाइनेंस कंपनी संचालित होती है। कंपनी के कर्मचारी शहर और गांवों में भ्रमण कर लोगों को बड़ी संख्या में सदस्य बनाकर लोन देते हैं। इसके बाद साप्ताहिक किस्त बांध कर लोन की रकम जमा करवाते हैं। इस कार्य के लिए कंपनी से दो फील्ड ऑफिसर जुड़े हैं।
विज्ञापन
एक फील्ड ऑफिसर कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाने के रामनगर के तरगडइया गांव निवासी अभय तिवारी पुत्र वशिंद्र तिवारी है तो दूसरा गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाने के चकदरांव गांव निवासी विजय मल्ल पिता लालजी बिंद है। दोनों दिए गए लोन के एवज में मीटिंग कर साप्ताहिक बांधी गई लोन की रकम व सेटलमेंट की रकम की वसूली करते थे।
लीगल एडवाइजर सतीश मिश्रा ने बताया कि दोनों कर्मी के द्वारा वसूली व सेटलमेंट की रकम लेकर हजम करने की जानकारी के लिए कई सेंटरों की जांच कराई गई है। अब तक 15 लाख रुपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। अन्य सेंटर की जांच कराई जा रही है।
इधर, सहायक शाखा प्रबंधक दुर्गा दत्त तिवारी रुपये हजम करने वाले दोनों फील्ड ऑफिसर को पकड़ कर कोतवाली ले गए। इसके बाद पुलिस से दोनों को हिरासत में लेने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद कोतवाली से चकमा देकर अभय तिवारी नामक फील्ड ऑफिसर फरार हो गया। इसके बाद जब कंपनी के अधिकारियों, कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची महिलाओं ने विरोध जताया तो पुलिस ने विजय मल्ल को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, फरार फील्ड ऑफिसर की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश भी दे रही है।
इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।