फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dacoits imposed water tax on villages in banda

डकैत ने मांगा 35 मटके पानी, नहीं तो गोली मार देगा

Wed, 16 Jul 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Jul 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
dacoits imposed water tax on villages in banda

यूपी में बांदा के सूखे पाठा क्षेत्र में पानी के लिए पहले ही हायतौबा मची है। ऐसे में साढ़े सात लाख रुपये के इनामी डकैत बलखड़िया गिरोह ने रोज 35 मटके पानी की मांग करके उनके सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

विज्ञापन


पानी न पहुंचाने वालों को गोली मारने की धमकी दी है। डकैतों का यह फरमान दर्जनों गांवों में जारी हुआ है, पर पुलिस अनजान है। गांववाले भले ही प्यासे रहें, पर भारी मशक्कत करके बारी-बारी से आसपास के जंगलों में रोज 35 मटके पानी डकैतों को पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


बारिश न होने से बुंदेलखंड में पानी का घोर संकट है। बांदा और चित्रकूट जिलों के पाठा क्षेत्र में हालात तो और भी बदतर हैं। यहां तालाब, पोखर, झरने, चोहड़, कुएं आदि सब सूख गए हैं। जंगल में जीवन बिताने वाले डकैतों को इन्हीं से पानी मिलता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डकैतों को गुपचुप पानी पहुंचा रहे ग्रामीण

dacoits imposed water tax on villages in banda

जलसंकट से परेशान बलखड़िया गिरोह ने गांवों के हैंडपंपों और कुओं से पानी जुटाने का फरमान जारी किया है। बलखड़िया के गिरोह में डेढ़ दर्जन से ज्यादा सदस्य हैं।

पाठा क्षेत्र में चित्रकूट जिले के आदिवासी बहुल गांव ददरी, मड़ईयन, रुकमा, सोसाइटी कोलान, मारकुंडी, बहिलपुरवा, टिकरिया, सकरउवां, चमरउवां, मानपुर, बंदरी, खमरिहा, सिलखोरी, घुरेटनपुर, अनुसुइया आश्रम और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के थरपहाड़, टिकरी, नरही तथा बांदा जिले के दस्यु प्रभावित क्षेत्र महुई, कुलसारी, गोबरी, पियार, कारूबाबा, सत्तूपुर, नीबी, बेरौना, संग्रामपुर, बघेलाबारी आदि में दस्यु गिरोह ने बारी-बारी से रोजाना 35 मटका पानी गिरोह को पहुंचाने की धमकी दी है। सहमे ग्रामीण यह बात मुंह से नहीं निकाल रहे हैं। गुपचुप ढंग से दस्युओं के लिए पानी का इंतजाम कर रहे हैं।

इस बाबत चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी अमिताभ यश से बातचीत का प्रयास किया गया, पर उनका सीयूजी फोन रिसीव नहीं हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद का कहना है कि अभी पुलिस से किसी भी ग्रामीण या प्रधान ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है। दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कांबिंग चल रही है। डकैतों को मनमानी का कोई मौका नहीं मिलेगा। ग्रामीणों की पूरी सुरक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed