फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   criminal case has been lodged against sp mla brother in moradabad

सपा विधायक के भाई पर रंगदारी का केस दर्ज

Sat, 12 Jan 2013 09:03 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 12 Jan 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
criminal case has been lodged against sp mla brother in moradabad

केरोसिन डिपो पर छापा मारने वाले मुरादाबाद (शहर) के सपा विधायक के भाई रंगदारी मांगने में फंस गए हैं। दिन भर चली पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जांच के बाद यह माना गया कि उन्होंने होलसेलर से न केवल रंगदारी मांगी बल्कि महिला से गालीगलौज करते हुए हंगामा किया। शुक्रवार की रात को उनके खिलाफ कटघर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन


शहर विधायक यूसुफ अंसारी के भाई हाजी इसलाम ने अपने साथियों के साथ पंडित नगला बाईपास पर स्थित केरोसिन के डिपो पर छापा मारा था। उनके साथ विधायक का गनर और दस बारह अन्य लोग थे। वहां पहुंचते ही केरोसिन का रिकार्ड मांगने लगे। वहां मौजूद फर्म की मालिक शकीला बानो ने जब विरोध किया तो हंगामा करने लगे। बात बढ़ने पर सप्लाई विभाग की टीम भी वहां आ गई थी। विधायक के भाई की शिकायत पर सप्लाई विभाग की टीम ने डिपो की जांच की। लेकिन जो जांच रिपोर्ट बनाई गई उसे विधायक के भाई छीनकर ले गए थे।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर केरोसिन की होलसेलर शकीला बानो जिलाधिकारी संजय कुमार से मिलीं और विधायक के भाई की शिकायत की। उनके समर्थन में केरोसिन एसोसिएशन भी आ गई थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच एडीएम सिटी प्रवीण मिश्र को सौंप दी। शुक्रवार को दिन भर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने संयुक्त जांच की। विधायक के भाई के बयान दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलसेलरों ने भी अपनी बात रखी। शाम को जांच पूरी कर ली गई। देर शाम तक कटघर कोतवाली में विधायक के भाई हाजी इसलाम व उनके नौ-दस अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। विधायक के गनर को भी नामजद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed