फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   congress workers protest against baba ramdev

‘रामदेव गायब, ढूंढने वाले को मिलेंगे टमाटर’

Wed, 13 Aug 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Aug 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
congress workers protest against baba ramdev

केंद्र में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान महंगाई और काले धन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बाबा रामदेव कांग्रेसियों की नजर में गुमशुदा हैं। हाथ में पोस्टर लिए कांग्रेसी मंगलवार को इलाहाबाद के कलक्ट्रेट पहुंचे तो आसपास मौजूद लोग पोस्टर देखकर हैरत में पड़े गए।

विज्ञापन


उस पर बाबा रामेदव की फोटो छपी थी और लिखा था, ‘गुमशदा की तलाश। न बाबा का पता, न काले धन का पता, बाबा का पता बताने वाले को महंगे दिनों का टमाटर इनाम में दिय जाएगा।’
विज्ञापन


कई कांग्रेसियों के हाथ में टमाटर भी दिखे।

'काले धन के नाम पर दुकान चलाने वाले रामदे‍व गायब'

congress workers protest against baba ramdev

प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने कहा कि काले धन के नाम पर अपनी दुकान चलाने वाले बाबा रामदेव मोदी सरकार बनते ही गायब हो गए। उन्हें अब न महंगाई नजर आ रही है और न ही काला धन दिख रहा है।

देश की जनता मोदी सरकार से आस लगाकर बैठी है कि विदेशों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा, लेकिन बाबा रामदेव की इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कांग्रेसियों ने कहा कि जब तक काले धन की वापसी नहीं होती, पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे।

कांग्रेसियों ने एसीएम प्रथम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन भी प्रेषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed