फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   conflict between police and kanwariya

कांवड़ियों-पुलिस में मारपीट, चौकी प्रभारी का सिर फूटा

Sun, 04 Aug 2013 09:36 PM IST
प्रतापगढ़/ब्यूरो
प्रतापगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
conflict between police and kanwariya

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला प्रशासन के रवैये से नाराज कांवड़ियों ने रविवार को भारी बवाल किया।

विज्ञापन


भूपियामऊ में शनिवार शाम डीजे रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि रविवार सुबह कांवड़ियों और पुलिस में जमकर मारपीट हुई।

सुबह जोगापुर में सीताराम धाम के पास हाईवे पर कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से विवाद होने पर कांवड़ियों ने शहर कोतवाल पर हमला कर दिया।

पथराव में भंगवा चौकी प्रभारी का सिर फूटा और कई सिपाही घायल हो गए। दोपहर बाद डीजे मिला, उसके बाद कांवड़िए रवाना हुए।

जाम के कारण इलाहाबाद और फैजाबाद से आने जाने वाली सैकड़ों गाड़ियां फंसी रहीं। लोगों को भारी उमस में परेशान होना पड़ा।

शनिवार शाम शुरू हुआ विवाद रविवार को भी जारी रहा। सुबह एक कांवड़िया का एक सिपाही से विवाद हो गया। उसका आरोप था कि सिपाही ने कांवड़ का अपमान किया।

मामला तूल पकड़ने पर कांवड़ियों ने सीताराम धाम के सामने इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर सुबह करीब साढे़ आठ बजे जाम लगा दिया।

जानकारी पर शहर कोतवाल कुलदीप तिवारी, भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी राज वकील मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

कांवड़ियों ने मांग रखी कि डीजे बजाने की अनुमति नहीं मिलेगी तो जाम खत्म नहीं होगा। अधिकारी नहीं माने तो कांवड़ियों से कोतवाल का विवाद हो गया।

थोड़ी ही देर में कांवड़ियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उनका आरोप था कि कोतवाल ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। कांवड़ियों की कोतवाल से हाथापाई भी हुई।

पत्थर लगने के कारण चौकी प्रभारी का सिर फट गया। कई और सिपाहियों को भी चोटें आईं। बवाल बढ़ता देख पूर्व सांसद सीएन सिंह, भाजपा नेता धीरज ओझा, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अच्युतानंद मिश्र समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बीच बचाव किया।


अफसरों ने अभद्रता करने वाले कोतवाल और सिपाही को निलंबित करने, डीजे बजाने व कांवड़ियों की सुरक्षा करने का आश्वासन दिया तब जाकर करीब साढे़ बारह बजे कांवड़िये जाम खत्म कर आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed