फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM Yogi in the Kanpur city today, will get a gift of Rs 501 crore, will inaugurate these projects

Kanpur: सीएम योगी आज शहर में, 501 करोड़ की मिलेगी सौगात, इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Fri, 27 Oct 2023 08:43 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 27 Oct 2023 08:43 PM IST
सार

Kanpur News: सीएम कार से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जनसभा में पहुंचेंगे। 12:45 से 1:50 बजे तक जनसभा में रहेंगे। इसके बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांडुनगर में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वहां से कार से जेके समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi in the Kanpur city today, will get a gift of Rs 501 crore, will inaugurate these projects
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर शहर को 501 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर किदवईनगर में 153 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 260.92 करोड़ के 43 कार्यों का शिलान्यास व 240.08 करोड़ के 110 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके साथ ही 100 बिजली स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही जेके मंदिर परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करेंगे।

विज्ञापन

सीएम करीब 2:30 घंटे शहर में रहेंगे। यहां वह भाजपा के अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम हेलीकॉप्टर से साउथ क्रिकेट एकेडमी, किदवईनगर में उतरेंगे। वहां से कार से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जनसभा में पहुंचेंगे। 12:45 से 1:50 बजे तक जनसभा में रहेंगे। इसके बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांडुनगर में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वहां से कार से जेके समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करेंगे। वहां से 3:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन

इन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

परियोजना    धनराशि (लाख में)
मंधना से गंगा बैराज होते हुए शुक्लागंज तक 4 लेन सड़क का निर्माण 15935.63
जीटी रोड से टौंस, नरवल, अखरी, कुड़नी मार्ग का चौड़ीकरण 2415.52
100 विद्युत सबस्टेशनों का उच्चीकरण  1456.88
ग्रीनपार्क स्टेडियम में छात्रावास भवन का निर्माण  450.96
सकरापुर में 33 केवी का विद्युत उपकेंद्र का निर्माण 359.36
एनएच-27 एवं एनएच-19 जीटी रोड स्थित रामादेवी चौराहे का सुधार 389.74
चमनगंज में संपवेल का निर्माण  390
वाटर सप्लाई स्कॉडा   677
कुल शिलान्यास कार्य 43    26092.37 लाख

       

इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण

परियोजना    धनराशि (लाख में)
एनएच-2 से चकेरी नवीन एयरपोर्ट तक मार्ग निर्माण 5323.82
भौंती से भौंतीखेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण   1830.57
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में ओटी निर्माण 1611.88
मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण (होमगार्ड)  1017.66
37वीं वाहिनी पीएसी के 200 व्यक्तियों के लिए बैरक निर्माण 1075.55
नरवल तहसील में अग्निशमन केंद्र का निर्माण  990.82
राजकीय महाविद्यालय घाटमपुर   778.97
नारायणा चौराहे से पनकी-कल्याणपुर मार्ग का चौड़ीकरण  471.65
कुल लोकार्पण कार्य 110  24008.77 लाख
विज्ञापन

सात योजनाओं के 21 लाभार्थियों को सीएम करेंगे सम्मानित
कानपुर। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम योगी मंच से सम्मानित करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी योजनाओं के तीन-तीन लाभार्थियों को चयनित किया है। जिसमें अन्नप्राशन, मुख्यमंत्री आवास योजना (कोरथा), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ओडीओपी, स्वामी विवेकानंद स्मार्टफोन-टेबलेट, ओडीओपी योजना के टूलकिट वितरण, विश्वकर्मा श्रमसम्मान योजना के लाभार्थी शामिल हैं।

9500 लाभार्थियों होंगे शामिल
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सभी ब्लाॅकों से करीब 9500 लाभार्थियों को शामिल करने की योजना है। इसमें सीएम आवास, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, पीएम आवास, शौचालय, स्वयं सहायता समूह के लाभार्थी शामिल हैं। इसके लिए करीब 190 बसें लगाई गईं हैं, जिसमें ककवन से 10 बसों और अन्य 9 ब्लाॅकों से 20-20 बसों से लाभार्थी लाए जाएंगे। इनको लाने के लिए संबंधित ब्लाॅक के अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनको बस से कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा और उसी से वापस छोड़ा जाएगा। इसमें करीब समूह की 2500 महिलाएं भी रहेंगी। ये महिलाएं जेके समूह द्वारा आयोजित सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी।

लाभार्थियों को बैठने के लिए बनाए गए 30 ब्लॉक
जनसभा में बनाए गए पंडाल में लाभार्थियों को बैठने के लिए 30 ब्लाॅक बनाए गए हैं। ब्लाॅक के हिसाब से एक जिला स्तरीय अधिकारी को नामित किया गया है। वहीं, जेके मंदिर में सिलाई मशीन वितरण कराने की जिम्मेदारी 10 खंड शिक्षा अधिकारी और 2 जिलास्तरीय अधिकारी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed