फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Clash between doctors and mla in kanpur

डॉक्टरों-सपाइयों में खूनी संघर्ष, फायरिंग

Wed, 05 Mar 2014 01:19 AM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
Clash between doctors and mla in kanpur

हैलट के बाहर शुक्रवार शाम मामूली विवाद में मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों और सपा विधायक इरफान सोलंकी तथा समर्थकों में खूनी संघर्ष हो गया।

विज्ञापन


विधायक और उनके गनर पर हमले के बाद उनके लग्जरी वाहन तोड़ दिए गए। उनमें आग लगाने की कोशिश की। घूम-घूम कर पथराव किया गया और दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन


आसपास की सभी दुकानें बंद हो गईं। सड़क जाम कर दी गई। बाद में सभी पुलिस अफसरों और थानों की फोर्स, पीएसी, स्वॉट टीम सभी को सड़क पर उतार दिया गया।

फायर‌िंग और पथराव से मचा बवाल

Clash between doctors and mla in kanpur

पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में घुसकर लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए फायरिंग की। देर रात स्थिति काबू में हो सकी। तनाव को देखते हुए भारी फोर्स मौके पर तैनात है।

विधायक का कहना है कि एक बुजुर्ग को कुछ लोग पीट रहे थे, रोकने पर मेडिकल कॉलेज वालों ने हमला बोला। वहीं डॉक्टरों ने इसे सोची समझी साजिश बताया है।

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने बताया कि वह शाम को हैलट के सामने रॉयल मेडिकल स्टोर पर अपने बेटे मुश्ताक के लिए बैलून लेने आए थे। तभी पास के काशी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर एक बुजुर्ग निकला।

बुजुर्ग की प‌िटाई से शुरू हुआ बवाल

Clash between doctors and mla in kanpur

वह गलत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ गया। इस पर बाइक सवार उसे पीटने लगे। बुजुर्ग को पिटता देख उन्होंने अपने गनर से बचाने के लिए कहा। टक्कर मारने वाले वाइक सवार मेडिकल कॉलेज के थे।

उन्होंने अपने दोस्तों को फोन कर बुला लिया और गनर को पीटने लगे। बकौल विधायक वह बीचबचाव में पहुंचे तो लड़कों ने गनर जुनैद उर्फ बन्ने खां से कार्बाइन छीनने की कोशिश की।

उन्होंने बीच-बचाव किया तो उन पर हमला कर दिया गया। इससे उनका सिर फट गया। विधायक के सिर से खून बहता देख समर्थक आपे से बाहर हो गए। फायरिंग होने लगी।

विज्ञापन

कारों में भी जमकर तोड़फोड़

Clash between doctors and mla in kanpur

तब तक मेडिकल कॉलेज और हैलट से सैकड़ों जूनियर डॉक्टर निकल आए। विधायक के दोनों लग्जरी वाहन तोड़ डाले। आग लगाने की कोशिश की। विधायक के समर्थकों को पीटा।

थोड़ी देर में सैकड़ों सपाई भी आ गए और दोनों ओर से पथराव-फायरिंग होने लगी। सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू हो गई।

सूचना पर कई सर्किल की फोर्स, सभी एसपी, पीएसी, स्वॉट टीम, एसएसपी यशस्वी यादव, एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसीएम पहुंच गए।

पु‌ल‌िस ने बनाई छावनी

Clash between doctors and mla in kanpur

गोल चौराहा, पांडु नगर पुल, बजरिया, मोतीझील रोड पर यातायात रोक दिया गया। फोर्स दो भाग में विभाजित कर हैलट और मेडिकल कॉलेज में भेजी गई। इस पर मेडिकल कॉलेज के भीतर से फायरिंग कर दी गई।

जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मेडिकल कॉलेज के भीतर घुस कर लाठीचार्ज कर रही थी। कई डाक्टरों और पत्रकारों को भी घेरकर पुलिस ने लाठियों से पीटा।

इससे आधा दर्जन से अधिक पत्रकार घायल हो गए। 19 मेडिकल स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनमें से भी कई खून से सराबोर थे। पुलिस हास्टलों की तलाशी ले रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed