फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Zonal and sector magistrates should inspect the deployment sites

Chitrakoot News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती स्थलों का करें निरीक्षण

Fri, 30 Aug 2024 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Zonal and sector magistrates should inspect the deployment sites
चित्रकूट। भदई सोमवती अमावस्या मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए कमिश्रर व डीआईजी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मेला क्षेत्र को 7 जोन, 20 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों ने मेला में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद अधिकारियों ने स्टेशन व बस स्टैंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व डीआईजी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवती भदई अमावस्या मेला संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि दो सितंबर को सोमवती भदई अमावस्या है। मेला तीन दिन चलेगा।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र को 7 जोन, 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है। आयुक्त ने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती स्थलों का पूर्व से निरीक्षण करें। समन्वय बनाकर मेला को सकुशल संपन्न कराएं। कहा कि मंदाकिनी नदी के जल स्तर को देखते हुए गोताखोर व पर्याप्त नावों की व्यवस्था रहे। डीआईजी ने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। श्रद्धालुओं के साथ अच्छा बर्ताव किया जाए। इस मौके पर एसपी अरूण कुमार सिंह सहित मंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद अधिकारियों ने कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed