{"_id":"6abaaced4adc0bb97001cebc","slug":"youth-hangs-himself-fir-against-four-chitrakoot-news-c-12-1-jhs1001-1666235-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: युवक ने लगाया फंदा, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: युवक ने लगाया फंदा, चार पर प्राथमिकी
Mon, 28 Sep 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा मजरा पतेरिया में रविवार को एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिजन ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गढ़चपा के मजरा पतेरिया निवासी रोशनलाल ने बताया कि उसका बेटा देवा द्विवेदी (26) 25 सितंबर को बाहर से घर आया था। पड़ोस के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था।
बेटे के खिलाफ गांव निवासी ई-रिक्शा चालक संजय रैदास ने 24 जुलाई को गाली-गलौज, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इससे बेटा मानसिक रूप से परेशान रहता था। आरोपियों ने फिर से गालीगलौज करते हुए झूठे दुष्कर्म के फंसाने की धमकी दी थी। इसी कारण उसने घर में पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
एएसपी पीयूष कांत राय ने बताया कि पहले परिजनों ने नशे को लेकर विवाद के बाद फंदा लगाने की सूचना दी थी। बाद में संजय, शंकर दयाल, प्रिंस व विजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी गई, प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)