फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth dies due to electrocution in the field

Chitrakoot News: खेत में करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 20 Aug 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution in the field
मानिकपुर (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ऐचवारा गांव के मनोहर बाबा का पुरवा में खेत की रखवाली करने गए युवक की करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन

मनोहरबाबा पुरवा निवासी रमेश उर्फ छोटू वर्मा (30) शुक्रवार की रात घर से खेत की रखवाली करने गया था। इस दौरान घर से लगभग 100 मीटर दूर एलटी लाइन छू जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राम सिंह व परिजन पहुंचे।
पिता ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार की रात आठ बजे घर से खाना खाकर निकला था। घर से कुछ दूर पर जमीन से कुछ दूरी पर गुजरी एलटी लाइन में करंट दौड़ रहा था। उसकी केबल दो जगह से कटी थी। इस लाइन का भी काम चल रहा है। तार छूने से रमेश की मौत हो गई। भाई सतेन्द्र शनिवार को सुबह शौच के लिए जा रहा था तो रास्ते में रमेश का शव देखा। उसकी बाई हथेली झुलस गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की टीम तारों को दबा रही पेड़ों की डालों को कल काट रही थी। शुक्रवार की शाम पेड की डाल काटने के लिए तार नीचे किया गया था, किंतु इसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि तार प्लास्टिक कोटेड था, लेकिन कहीं से कटा होने के कारण वह युवक की मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed