{"_id":"64cc032d674528acac018344","slug":"youth-burnt-to-death-in-in-laws-house-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-749-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ससुराल में युवक की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ससुराल में युवक की जलकर मौत
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ़। ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बरगढ़ थाना क्षेत्र के जमिरा काॅलोनी निवासी राजकुमार कोल ने बताया कि बेटे दिलीप कोल (22) की शादी एक वर्ष पहले मध्यप्रदेश के रींवा जिले के थाना जनेह के खंभरा गांव निवासी कोमल देवी के साथ हुई थी। पत्नी सात दिन पहले मायके चली गई थी। मंगलवार को पत्नी को लिवाने दिलीप ससुराल गया था। बताया कि वह बुधवार को देर शाम को ससुराल में खाना खा रहा था। तभी ससुराल वालों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह आग का गोला बनकर बाहर भागने लगा। बाहर उसी बस्ती में रहने वाले बुआ के लड़के छोटू ने देखा तो बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी झुलस गया। इसकी जानकारी अपनी मां गुड़िया देवी को दी।
आनन-फानन परिजनों ने वहां से लाकर उसे शंकरगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर बरगढ़ गांव लौट आए और पुलिस सूचना दी। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलीप दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। ट्रैक्टर चलाकर जीवन यापन करता था।
पिता ने आग लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है। कहा कि पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देंगे। इस संबंध में बरगढ़ थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि घटना मध्य प्रदेश क्षेत्र में हुई है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।