{"_id":"6ab16e2ef5b3f918380745a2","slug":"village-head-accused-of-misusing-government-funds-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136611-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप
Mon, 21 Sep 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी क्षेत्र के पचोखर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधान पर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग और अपात्रों को योजनाओं का लाभ देने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण रोहित शुक्ला ने बताया कि 2021 से अब तक कई अपात्रों को बकरी पालन के लिए शेड दिए गए हैं। बीबी रामजी योजना में फर्जी भुगतान कर सरकारी धन निकाला गया है। शिकायत पर जांच हुई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण पंकज ने आरोप लगाया कि पीएम आवास योजना में भी अपात्रों को लाभ मिला है। कई पात्र परिवार अभी भी आवास से वंचित हैं।
हीरामनी ने बताया कि उसे अभी तक आवास नहीं मिला है। इस दौरान शिवकृष्ण, कमलेश, बालकुमार, राहुल और मितानी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। वहीं, ग्राम प्रधान सविता देवी ने कहा कि शिकायत द्वेष भावना से की जा रही है। शिकायतकर्ताओं के परिजनों को ही आवास, शौचालय और पेंशन का लाभ दिया गया है।