{"_id":"66903bf4e184b37693038544","slug":"young-man-dies-in-truck-collision-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108187-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। बुआ की बेटी की शादी के दौरान बाजार से कुछ सामग्री खरीदने निकले भाई की बाइक पर ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सरधुआ कस्बा निवासी नत्थू प्रसाद ने बताया कि बेटा राजेश कुमार (23) बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने बाइक से नांदिन गया था। बुधवार की रात को समारोह के दौरान कुछ सामग्री की जरूरत पड़ने पर राजेश बाइक से राजापुर की ओर आ रहा था। नांदिन गांव से बाहर मुख्य मार्ग पर आया तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
उधर ट्रक लेकर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे सरधुआ थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी व राजापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष इमरान खान ने बाइक को किनारे कराकर राजेश को सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने मौत की पुष्टि की। थाना प्रभारी ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर वह पहुंचे थे। मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी। वह हेलमेट नहीं पहने था। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।