फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   yaun shoshan ke aarop kee majistretee jaanch hogee

यौन शोषण के आरोप की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Wed, 08 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
yaun shoshan ke aarop kee majistretee jaanch hogee
चित्रकूट। जिले के भरतकूप इलाके के पहाड़ों में मजदूरी के लिए नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। छह सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार ने डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल के साथ संबंधित गांव में किशोरी और परिजनों से बातचीत की। इनके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद जांच समिति बनाई गई। यह कार्रवाई निजी टीवी चैनल की खबर पर हुई। भरतकूप के आसपास के गांवों की दस से 16 साल की किशोरियों ने ठेकेदार और बिचौलिये पर काम के बदले मजदूरी देने लिए यौन शोषण का आरोप लगाया था। बुधवार को जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि एसडीएम सदर एके पांडेय की अध्यक्षता में छह सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित की गई है। समिति में सीओ सिटी रजनीश यादव, खनिज अधिकारी सनी कौशल के अलावा जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी व डूडा की परियोजना अधिकारी को रखा गया है। समिति ने जांच शुरू कर दी है। डीएम ने बताया कि इस मामले में मंडलायुक्त व डीआईजी भी मंगलवार रात मौके पर गए थे। वीडियो फु टेज के आधार पर चिह्नित गांव में परिजनों से बातचीत की गई। जिला प्रशासन के मुताबिक परिजनों ने वीडियो तो स्वीकार किया लेकिन इसमें बातचीत से मुकर गए। एसडीएम ने बताया कि पूछताछ की गई है। रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed