{"_id":"ac20d345a63a4fc33107177925de9ee0","slug":"work-will-be-start-in-two-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में काम शुरू कराने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में काम शुरू कराने का आश्वासन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क और नाली निर्माण के नाम पर दो माह से सिर्फ खुदाई कर कार्य छोड़ देने से नाराज इंद्रानगर के लोगों ने मानिकपुर विकास मोर्चा की अगुवाई में मंगलवार को कल्याण केंद्र चौराहे पर जाम लगा दिया। एसडीएम एसके मौर्या को भी मोहल्लेवासियों ने घेर लिया। एसडीएम ने वहीं पर ठेकेदार को बुलवाकर दो दिन के अंदर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
मानिकपुर विकास मोर्चा के सदस्य अनुज हनुमत द्विवेदी ने बताया कि इंद्रानगर वार्ड नंबर चार में नगर पंचायत की ओर से बनने वाली सड़क और नाली के निर्माण के नाम पर ठेकेदार ने सिर्फ खुदाई कर छोड़ दी। दो माह से कार्य ठप पड़ा है। मिट्टी और गड्ढों के चलते आवागमन बाधित है। दस दिन पहले इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन दिया भी गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार सुबह 11 बजे कल्याण केंद्र चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां से निकले एसडीएम एसके मौर्या को भी बाशिंदों ने घेर लिया। इस पर एसडीएम ने ठेकेदार राधेमोहन गर्ग को बुलाकर मामले की जानकारी ली। ठेकेदार ने दो दिन के अंदर सड़क और नाली का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने भी काम जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया ताकि लोगों को परेशानी न हो, इसके बाद जाम खोल दिया गया। मौके पर वंशपति द्विवेदी, रामचंद्र उपाध्याय, बालकृष्ण त्रिपाठी, लालता प्रसाद, फूलचंद्र सोनकर, रिंकू, अभिलाष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन