{"_id":"6e531232d89fe8c6e7c93c42e6e74313","slug":"work-outs-encompass-engineers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर अभियंताओं ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर अभियंताओं ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर लोक निर्माण विभाग कार्यालय में धरना दिया। वेतन ग्रेड बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी।
धरने के दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला अध्यक्ष इंजीनियर ब्रजेश श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर वेतन ग्रेड व अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है। सचिव इंजीनियर रूपेश कुमार ने कहा कि हर बार आश्वासन ही मिल रहा है।
जल्द मांग पूरी न हुई तो 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। जिसमें सभी विभाग के अवर अभियंता शामिल होंगे। इससे पूर्व परिसर में अवर अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिन भर धरना दिया। धरना 24 फरवरी तक जारी रहेगा। इस मौके पर हेमंत कुमार, केएस गौतम, विजय कुमार, सूर्यप्रकाश, पुष्पेंद्र व ज्ञानप्रकाश आदि मौजूद रहे।