फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women who did good work, girl students honored

मातृ शक्ति के लिए सरकार ने चलाई विभिन्न योजनाएं

Sat, 21 Aug 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Women who did good work, girl students honored
चित्रकूट। सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन योजना तृतीय चरण का वर्चुअल शुभारंभ शनिवार को प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया। इसी क्रम में मुख्यालय के भजन संध्या स्थल सीतापुर में भी जिलास्तरीय शुरुआत की गई। स्वयंसेवी संस्था, पुलिस विभाग व छात्राओं को विशेष योगदान पर पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी व सदर एसडीएम पूजा यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने मातृशक्ति के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वावलंबी बने। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नारी शक्ति की योजना बनाकर अच्छा कार्य किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश का नारा दिया गया है। महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा, दिव्या त्रिपाठी व साकेत बिहारी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed