फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women took away goods worth lakhs by promising to double the money and clean the jewellery

Chitrakoot News: रुपये दोगुना और जेवर साफ करने का झांसा देकर लाखों का माल ले गईं महिलाएं

Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women took away goods worth lakhs by promising to double the money and clean the jewellery
चित्रकूट। रुपये दोगुना करने और जेवर साफ करने के नाम पर तीन महिलाओं ने लाखों के जेवर पार कर दिया। पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के डिलौरा के मजरा पड़री निवासी रोशनी ने बताया कि चार मई को तीन महिलाएं आईं। पुराने के बदले नए बर्तन दे रही थीं। इस पर उसने कुछ बर्तन बदला लिया। फिर पुराने जेवर की सफाई कर वापस करने और बदले में दोगुना रुपये देने की बात कहने लगीं। इस पर वह लालच में आ गई और करीब 80 हजार रुपये के चांदी की पायल, अंगूठी, बिछिया सहित अन्य सामान दे दिया।

उधर, गुजरिया ने बताया कि उसको लालच देकर करीब 45 हजार रुपये के चांदी के जेवर लेकर महिलाएं गायब हो गईं। दो दिन बाद लौट कर आने की बात कही थी। रोशनी के बताया कि इसी तरह कई अन्य महिलाओं को लालच देकर जेवर ले गई हैं। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। महिलाओं की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed