फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women protested for not getting honorarium

Chitrakoot News: मानदेय न मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jun 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Women protested for not getting honorarium
चित्रकूट। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत कैडर कर्मियों ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सीएम सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को संबोधित डीएम को सौपे पत्र में कहा कि कई वर्षो से कुछ अधिकारी व कर्मचारियों की मनमानी के चलते मानदेय नहीं मिल रहा है। जिससे समूह का कार्य बाधित है। पत्र में मानदेय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार को समूह की महिलाओं ने सौपे गए आठ सूत्रीय मांग पत्र में अवगत कराया कि ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत आईपीआरपी का मानदेय नहीं दिया जा रहा। आरोप लगाया कि 31 जुलाई 2023 को एमकेएसपी मिशन निदेशक ने आदेश दिया था कि मानदेय दिया जाए, परन्तु कुछ अधिकारी व कर्मचारियों की मनमानी के चलते फरवरी से जुलाई 2023 तक का मानदेय शेष है। आज तक भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कार्यरत कृषि सखी, पशु सखी का मानदेय नहीं मिला। समूह सखी का भी दो-तीन वर्षो से मानदेय नहीं दिया गया। स्वास्थ्य सखी कैडर, बीसी सखी, बैंक सखी, बीआरपी दीदी, आईसीआरपी दीदी भी मानदेय के लिए परेशान हैं। कैडर को नोटिस भी नहीं दिया गया। वह अनवरत कार्य कर रही है। पत्र में मानदेय भुगतान दिलाने की मांग की है। इस मौके पर रामकली, चुन्नी, संवरिया, मनोज कुमारी, नंदिया, शकुंतला, सबिता, रेनू, बिट्टी देवी, आरती, मोनिका, गुडिय़ा आदि समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed