फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   women commited suicide

महिला ने की आत्महत्या

Wed, 06 May 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 06 May 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
women commited suicide

राजापुर के तुलसी मंदिर रोड स्थित रुपौलिहा टोला में एक विवाहिता ने घर सूना पाकर फांसी लगा ली। जब पति फेरी से लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की बात कही है।

विज्ञापन


मूल रूप से मनौरी (कौशांबी) निवासी राजू सोनी, पत्नी सुमन (22) और भाइयों छोटू, अजय के साथ  रुपौलिहा टोला में रहता है। राजू फेरी लगाकर आजीविका चलाता है। राजू ने बताया कि वह और दोनों भाई बुधवार को काम पर गए थे। वह फेरी लगाकर पूर्वाह्न 11 बजे लौटा तो उसने घर का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


पत्नी सुमन का शव पंखे से फंदे पर लटक रहा था। राजू ने पड़ोसियों समेत पुलिस और ससुरालीजनों को घटना की सूचना दी। मृतका के पिता एछना (कौशांबी) निवासी सुरेश चंद्र, पुत्र कमल और ममेरे भाई दिनेश के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि 5 मई 2013 को उन्होंने सुमन की शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कोई वजह तो रही होगी जो सुमन ने ऐसा कदम उठाया। थाना राजापुर से पहुंचे एसआई लाल साहब और शरद चंद्र पटेल ने कहा कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं मृतका सुमन के पति राजू ने बताया कि वह सुबह तक सबसे हंस बोल रही थी। उसका झगड़ा भी नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed