फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women can sell their goods in Aakanksha store

Chitrakoot News: आकांक्षा स्टोर में महिलाएं बेचें अपना सामान

Mon, 19 May 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women can sell their goods in Aakanksha store
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने रविवार को कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर आकांक्षा स्टोर का शुभारंभ किया। स्टोर का संचालन समूह की महिलाएं करेंगी। इसमें महिलाओं के द्वारा निर्मित सामग्री रहेगी।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह, सचिव प्रतिभा सिंह, उपाध्यक्ष प्रीति चौधरी, संयुक्त सचिव उषा सिंह, सचिव युवा शाखा साध्वी सिंह, संभागीय प्रमुख पूजा सिंह, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉ. तनुषा टीआर, सदर एसडीएम पूजा साहू ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। इससे ग्रामीण आजीविका मिशन समूह से जुड़ी महिलाओं को फायदा होगा। कहा कि लघु व कुटीर उद्योग के माध्यम से काम करने वाली महिलाएं अपना सामान स्टोर को बेंचे। शुभारंभ के दौरान जिला दिव्यांग अधिकारी प्रियंका यादव, जिला मत्स्य अधिकारी भानु चंद्रा, डीसी एनआरएलएम ओपी मिश्रा, पीडी सच्चिदानंद प्रसाद, ईओ लाल जी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



आकांक्षा समिति ने प्राथमिक उपचार के बारे में किया जागरूक
चित्रकूट। विकास खंड कर्वी के ग्राम पंचायत कसहाई के आंगनबाडी केंद्र में प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक किया गया। डाॅ. तनुषा टीआर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में माता-पिता भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इससे बच्चा स्वस्थ रहेगा। अपनी लिखी प्राथमिक चिकित्सा नामक पुस्तक का विमोचन किया। समिति ने प्राथमिक उपचार प्रशिक्षणार्थियों के प्रदर्शन पर शीला पांडेय, रेखा सोनी, गोमती श्रीवास्तव, रोहिणी मिश्रा, ज्योति शिवहरे, अंजू देवी, पुष्पा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद आकांक्षा समिति ने गोशाला पहुंच कर वर्मी कंपोस्ट के बारे में जानकारी ली। समिति के सदस्यों ने गोवंशों की पूजा कर गुड खिलाया। गोवंशों को हरा चारा देने के लिए कहा। डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, सीवीओ डॉ. एसके पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed