फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women associated with Ajivika Rural Mission became an example of self-reliance

Chitrakoot News: आत्म निर्भरता की मिसाल बनी अजीविका ग्रामीण मिशन से जुड़ी महिलाएं

Mon, 19 Jan 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 19 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women associated with Ajivika Rural Mission became an example of self-reliance
चित्रकूट। आजीविका ग्रामीण मिशन से जुड़ी महिलाएं। सदर ब्लॉक के खोह गांव में उन्नति प्रेरणा समूह केंद्र खोलकर यहां पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्लाई किए जाने वाला पुष्टाहार बनाने का कार्य कर रही हैं। उनके किए जा रहे कार्य से दूसरी महिलाओं का भी हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन अन्तर्गत खोह गांव में उन्नति प्रेरणा समूह बना हुआ है। जिसकी अध्यक्ष माया देवी ने बताया कि इस कार्य के लिए एक करोड़ 72 लाख से लोन दिया गया था। जिसमें आधुनिक मशीनें लगाईं। इस समय यहां पर रोजाना लगभग 5 एमटी पुष्टाहार बनाया जा रहा है। जिसका सदर ब्लॉक 200 व मानिकपुर सदर ब्लॉक 162 आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार सहित अन्य खाने पीने की वस्तु बांटी जा रही है।
विज्ञापन

---
बच्चों सहित गर्भवती महिलाएं व किशोरियां को मिलता
चित्रकूट। ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में खुले आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं व किशोरियों के लिए पुष्टहार बनाकर भेजने का कार्य करती हैं। जिसमें तैयार वस्तुओं को मशीन के पैकट में पैकिंग कर आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजा जाता है। उन्नति प्रेरणा समूह केंद्र की अध्यक्ष मायादेवी, सचिव मिथिला देवी व कोषाध्यक्ष कृष्णा देवी हैं। केंद्र में रेनू मिश्रा, सावित्री देव, मालती देवी आदि कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed