फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman falls from moving train, dies

Chitrakoot News: चलती ट्रेन से गिरी महिला, मौत

Fri, 23 Aug 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from moving train, dies
चित्रकूट। प्रयागराज से आंबेडकरनगर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय गिरकर महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप है कि बोगी में महिला के पीछे खड़े कई युवकों ने ट्रेन चलते ही उतरने के चक्कर में उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गई।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा जिले के बहेरा कोठबनना निवासी हरेराम साहू ने बताया कि वह परिवार के साथ अयोध्या गए थे। वहां से प्रयागराज में दर्शन के बाद चित्रकूट में दर्शन करने आ रहे थे। गुरुवार की शाम आंबेडकरनगर एक्सप्रेस चित्रकूट स्टेशन पर रुकी तो प्लेटफार्म पर उतर गए, लेकिन बहन रामपरी (62) जल्द नहीं उतर पाई और ट्रेन चलने लगी। इसी बीच बोगी में सवार कई युवक पीछे से चिल्लाते हुए उतरने के दौरान उनको धक्का दे दिया। इससे उसकी बहन नीचे गिर गई और पैर ट्रेन के पहिये की चपेट में आ गया। प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी व आरपीएफ टीम ने उनको जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।यह भी बताया कि ये युवक बोगी में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी अजय भदौरिया ने बताया कि महिला की प्लेटफार्म पर गिरने के दौरान गंभीर चोट लगी थी इसी से उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed