{"_id":"64f76d92b5f0a83ed806e1d6","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1445-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Tue, 05 Sep 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतका की मां व भाई ने ससुराली जनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कर्वी कोतवाली अंतर्गत कसहाई निवासी भाई ताराचंद्र पांंडेय ने बताया कि सरधुआ थाना क्षेत्र के चांदी धुमाई निवासी राजेश दुबे के साथ बहन गौरा देवी (39) की शादी 15 वर्ष पहले हुई थी। भाई ने बताया कि वह सोमवार की सुबह हलछठ पर्व के त्योहार के लिए ससुराल सामग्री देने के लिए बहन के पास गया था। इसके बाद वह दोपहर को वापस घर आ रहा था।
थोड़ी देर बाद भांजी पारुल देवी ने फोन करके जानकारी दी कि मां ने जहर खा लिया है। आनन-फानन भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन बहन की मौत हो चुकी थी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी सरधुआ पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
उधर, मृतक की मां मीरा देवी ने बताया कि पुत्री के साथ ससुरालीजन अक्सर मारपीट करते थे। भाई ने थाने में तहरीर देकर ससुराली जनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सरधुवा थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।