फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies due to vomiting and diarrhea

Chitrakoot News: उल्टी-दस्त से महिला की मौत

Thu, 29 Aug 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to vomiting and diarrhea
चित्रकूट। बदले मौसम में संक्रामक रोग से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी कुसुमाबाई (56) को मंगलवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति शिवप्रकाश ने बताया कि हलषष्ठी के दूसरे दिन रात्रि में अचानक दस्त के चलते हालत खराब हो गई। गांव के झोलाछाप के यहां इलाज कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। हालत और भी बिगड़ गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतका के दो पुत्र, दो पुत्रियां हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में चकौध के रामस्वरूप, कसहाई की गीता, रमयापुर के कुशल कुमार, अमानपुर की सावित्री व संपत, कर्वी के सुरेश कुमार को बुखार व पेटदर्द से पीडि़त होने पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप ने डसा, भर्ती
राजापुर। थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की कलावती (50) को मंगलवार की रात घर के पास सर्प ने डस लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सा दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed