{"_id":"63dac9a9e73118462b0691c5","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-chitrakoot-news-knp741594724-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के किहुंनिया गांव निवासी महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि ससुराल वाले बीमारी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं।
किहुनिया निवासी सुखेंद्रर द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को उसकी पत्नी सुनीता द्विवेदी (34) शौच के लिए घर से निकली। देर रात तक वह नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने निकले। रेलवे गेटमैन ने बताया कि एक महिला ट्रेन से कटी है। पास जाकर देखा तो वह सुनीता ही थी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। पति ने बताया कि वह कई साल से बीमार रहती थी। इसी से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की है।
सूचना पर मृतका के पिता मझगवां पतेरी चुआ निवासी रामकिशोर त्रिपाठी ससुराल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी को 16 साल हो गए हैं। वह बीमार तो रहती थी, लेकिन उसने आत्महत्या नहीं की है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि घर में ही शौचालय बना है तो वह बाहर शौच के लिए क्यों जाएगी। बताया कि मृतका की कोई संतान नहीं है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।