{"_id":"6a231cb93b38e31faa01ef3c","slug":"woman-consumes-poisonous-substance-dies-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-132017-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 04 जिला अस्पताल में मौजूद महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुली तलैया गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई है।
कुली तलैया निवासी राजबहादुर ने बताया कि उसकी पत्नी सरिता देवी (25) शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे घर में अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसको जानकारी हुई तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां करीब आधा घंटा बाद पत्नी की मौत हो गई। उसके एक चार साल का बेटा है। वर्ष 2021 में शादी हुई थी। उसकी ससुराल मऊ क्षेत्र के बंबुरा गांव में है। अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खाने की सूचना दी है। वीडियोग्राफी के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा सुरक्षित किया गया है।