फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   White ballot in Manipurpur-Rajapur, green in Karvi for president

अध्यक्ष के लिए कर्वी में हरा, मानिकपुर-राजापुर में सफेद मतपत्र

Sun, 12 Nov 2017 10:49 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 12 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
White ballot in Manipurpur-Rajapur, green in Karvi for president
अध्यक्ष के लिए कर्वी में हरा, मानिकपुर-राजापुर में सफेद मतपत्र - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। नगर पालिका के चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता को दो पर्चे दिए जाएंगे। इसलिए अध्यक्ष व सदस्य पद के पर्र्चे में अंतर समझाने के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र तैयार कराए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हरा और नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए सफेद मतपत्र होगा। इसके अलावा सभासद व सदस्य का मतपत्र सभी जगह गुलाबी रंग का ही होगा।

अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय ने बताया कि एक साथ अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान होेने पर मतदाताओं को दोनों पद के मतपत्र पर अंतर रखने के लिए अलग अलग रंग के पत्र रखे गए हैं। कहीं कोई भ्रम न हो इसलिए सभासद व सदस्य पद के लिए मतपत्र गुलाबी रंग का होगा। इसके अलावा चित्रकूटधाम नगर पािलका कर्वी के अध्यक्ष पद का मतपत्र हरा और मानिकपुर-राजापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतपत्र सफेद रंग का होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों की संख्या घटबढ़ गई है तो इसके लिए पूरा विवरण आयोग को भेजा गया है। जल्द ही आयोग से मतपत्र मुख्यालय पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed