फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Surge in inherited arms licenses

Chitrakoot News: वरासत के शस्त्र लाइसेंस में तेजी

Wed, 21 Oct 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 21 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Surge in inherited arms licenses
चित्रकूट। पिता की मौत के बाद लाइसेंसी हथियार को अपने नाम कराने के लिए सालों से कलक्ट्रेट के चक्कर काट रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की पहल पर वरासत एवं हस्तांतरण के आधार पर शस्त्र लाइसेंस प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जा रहा है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 01 जनवरी 2026 को 217 आवेदन लंबित थे। इसके बाद 161 नए आवेदन और आए, जिससे कुल संख्या 378 हो गई। इनमें से अब तक 277 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।
निस्तारित मामलों में वरासत के आधार पर 141 और हस्तांतरण के आधार पर 90 शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत किए गए हैं जबकि पुलिस आख्या प्रतिकूल होने और पात्रता पूरी न होने के कारण 46 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। वर्तमान में 101 आवेदन अवशेष हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने स्वीकृत लाइसेंस धारकों को स्वयं अनुज्ञप्ति पुस्तिकाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि वैध विरासत का अधिकार मिलने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed