फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When the DJ was stopped from playing, there was a scuffle with the police.

Chitrakoot News: डीजे बजाने से रोका तो पुलिस से हाथापाई

Sat, 02 Sep 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 02 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
When the DJ was stopped from playing, there was a scuffle with the police.
चित्रकूट। देर रात को डीजे बजा रहे टेंपो स्टैंड इंचार्ज को यूपी 112 की पुलिस ने रोका तो आरोपी ने गाली गलौज कर पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। सूचना पर चौकी टीम पहुंची। आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शिवरामपुर के तिराहे पर टेंपो स्टैंड के पास गुरुवार की देर रात को डीजे में गाने बज रहे थे। गश्त पर निकली यूपी 112 की टीम के सिपाही नितेश पाठक अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और डीजे बंद करने के लिए कहा। सिपाही के अनुसार वहां मौजूद टेंपो स्टैंड इंचार्ज रवि भटनागर ने कहा कि डीजे बजता ही रहेगा।
विज्ञापन

इस पर उसे समझाया गया कि रात के एक बजे हैं और डीजे से दूसरे लोग परेशान होंगे। ऐसे में इसे बंद कर दो लेकिन वह नहीं माना और गाली गलौज करने लगा। इसका विरोध किया तो आरोपी पुलिसकर्मियों से हाथापाई पर उतर आया। टीम में मौजूद होमगार्ड ने पुलिस चौकी में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी रवि को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मारपीट गाली गलौज व सरकारी काम काज में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही का मेडीकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed