फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   What harm did my son do to anyone... that he was killed like this?

Chitrakoot News: मेरे लाल ने किसी का क्या बिगाड़ा था... जो ऐसे मार डाला

Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
What harm did my son do to anyone... that he was killed like this?
चित्रकूट। बरगढ़ में कपड़ा व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या से पूरा बरगढ़ सदमे में है। घटना से लोगों में आक्रोश है। शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए जब आयुष की अर्थी घर से उठी तो पूरा कस्बा गमगीन हो गया। हर आंख नम थी और चेहरे पीड़ा से भरे नजर आए। वहीं उसकी मां बार-बार सिर पीटकर यही चीखती रही कि आखिर मेरे लाल ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसे ऐसी मौत दी।
विज्ञापन




इस हृदय विदारक घटना के विरोध और मृतक बच्चे के प्रति संवेदना जताने के लिए बरगढ़ के व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में चहल-पहल से गुलजार रहने वाला बरगढ़ शोक में डूबा नजर आया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, परिचित, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। बच्चे के शव को देखकर लोगों का कलेजा फट जा रहा था।
विज्ञापन


मां आरती अपने बेटे को इस हाल में देखकर बेसुध हो गईं, परिवार की महिलाएं पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लातीं तो वह बार-बार यही चीखतीं कि आखिर मेरे लाल...। वहीं पिता अशोक खुद को मजबूत दिखाने की नाकाम कोशिश कर रहे थे लेकिन वे भी अपने आप को संभाल नहीं पा रहे थे। परिजनों को संभालना मुश्किल हो रहा था। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि मासूम की हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई इस सवाल से व्यथित नजर आया कि आखिर एक निर्दोष बच्चे के साथ इतनी क्रूरता कैसे की जा सकती है। शुक्रवार की रात से ही बरगढ़ में शोक का माहौल बना रहा। लोग व्यापारी के घर जाकर संवेदना जताते रहे। इस दुखद घड़ी में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed