फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Well dry in Mathdar, stubble made of hand pump

मठदर में कुआं सूखा, हैंडपंप बने ठूंठ

Tue, 03 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Well dry in Mathdar, stubble made of hand pump
फोटो- 7- मठदर बाबा आश्रम में सूखा पड़ा कुआं । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। आस्था के केंद्र मठदर के भैरम बाबा मंदिर में कुएं सूख गया है तो हैंडपंप ठूंठ बन गए हैं। एक हैंडपंप चल रहा है जो थोड़ी देर बाद हांफ जाता है।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मठदर के भैरम बाबा हजारों भक्तों की आस्था के केंद्र है। यहां पूरे साल श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहता है। सेहरिन गांव से आगे लगभग दो किमी. जंगल क्षेत्र में मंदिर स्थित है। बारिश के दौरान मंदिर के बगल से नदी उफनाती है। गर्मियों में बूंद-बूंद पानी का संकट रहता है। यदि मंदिर के पास बरसाती नदी को गहरा करके तालाब बना दिया जाय तो यहां वर्ष पर्यंत पानी ही पानी रहेगा। साथ ही कुएं की सफाई और गहराई बढ़ाकर उसे भी पानीदार किया जा सकता है।
विज्ञापन

आस्था के केंद्र में भादो और कार्तिक महीने में मेले लगते हैं। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से जुडे़ इस मंदिर के विकास की ओर कभी भी ध्यान नहीं दिया गया। मूलभूत सड़क और बिजली का यहां संकट है। साथ ही साथ गर्मियों में पानी का भी रोना है। बुंदेली सेना ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मठदर के विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि मठधर तीर्थस्थल तक पहुंचने के लिए टूटे मार्ग व पेयजल समस्या को लेकर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। ऐसी समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed