फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water level of Mandakini River rises again; panic at Ramghat.Water level of Mandakini River rises again; panic at Ramghat.

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी फिर बढ़ा जलस्तर, रामघाट पर हड़कंप

Tue, 25 Aug 2026 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 25 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water level of Mandakini River rises again; panic at Ramghat.Water level of Mandakini River rises again; panic at Ramghat.
फोटो 25 सीकेटीपी 29 मंदाकिनी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से आरोग्य धाम पुल पर बहता पानी।संवाद
चित्रकूट। मध्य प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई इस बारिश के कारण नदी का पानी अचानक बढ़ने से रामघाट पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि, दोपहर बाद जलस्तर कम होने से उन्हें राहत मिली। इस दौरान आरोग्य धाम के पास मंदाकिनी में बना पुल भी डूब गया था।
पहाड़ी इलाकों में सोमवार रात से ही तेज बारिश हो रही थी, जो मंगलवार की सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। इसके परिणामस्वरूप, तीन दिन बाद सुबह आठ बजे के बाद मंदाकिनी नदी उफान पर आने लगी। दोपहर करीब दो बजे तक जलस्तर बढ़ता रहा। सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 123.850 मीटर था, जो बढ़कर 125.300 मीटर हो गया। यह खतरे के निशान से 1.200 मीटर कम रहा। इस दौरान रामघाट की एक-दो सीढ़ियां ही डूबने से बचीं।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद जलस्तर कम होने लगा और पांच बजे तक यह 125 मीटर पर आ गया। आरोग्य धाम के पास मंदाकिनी में बना पुल डूब जाने से दांत के अस्पताल सहित अन्य स्थानों का आवागमन ठप हो गया था, लेकिन जलस्तर कम होने के बाद आवागमन फिर से शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसके प्रसाद ने बताया कि बारिश के चलते मंदाकिनी के जलस्तर में वृद्धि हुई थी, हालांकि यह बढ़ोत्तरी खतरे के निशान से नीचे है। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed