{"_id":"6a91c2d19254efc63d02ff35","slug":"water-flows-over-bardaha-causeway-several-villages-cut-off-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-135583-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बरदहा रपटे पर पानी, कई गांवों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बरदहा रपटे पर पानी, कई गांवों का संपर्क टूटा
Fri, 28 Aug 2026 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी 31 चमरौंहा के रपटा के ऊपर से बहता पानी। ग्रामीण
चित्रकूट। शुक्रवार सुबह से हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ने से चमरौहा गांव के पास रपटे के ऊपर पानी बह रहा है। इससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है। जरूरी काम से नदी पार करने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
शुक्रवार को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक तेज बारिश हुई, उसके बाद दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। इससे शहर की गलियों में जलभराव हो गया और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मानिकपुर, राजापुर, मऊ, भरतकूप, पहाड़ी क्षेत्रों में भी नाले उफान पर हैं। राजापुर क्षेत्र की वाल्मीकि नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों और बस्तियों के खाली परिसरों में पानी भर गया है। पहाड़ी क्षेत्र के बरद्वारा, लोहदा, बरेठी, चकौंध, मानिकपुर के रानीपुर, गिदुरहा समेत कई गांवों की गलियों में जलभराव से आवागमन में परेशानी हो रही है। राजापुर-कमासिन मार्ग की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इस मार्ग पर बेराउर, मिश्रन का पुरवा, चिल्लीमल, लमियारी, विलास, हरिसनपुर आदि गांव पड़ते हैं। कई जगह सड़क पर पानी भर गया है।
विज्ञापन
वहीं यमुना पुल से बाईपास होते हुए कर्वी-पहाड़ी मार्ग पर भी कई जगह जलभराव है। एसडीएम पूजा गुप्ता ने बताया कि एनएच प्रयागराज के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत कराने के लिए कहा गया है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार भारतीय ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित आसपास के गांवों को मिलाकर कुल 20 एमएम बारिश हुई है।