{"_id":"6ad3be91aa7c8675a4049b1b","slug":"water-crisis-deepens-in-the-patha-region-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137868-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पाठा क्षेत्र में पानी का संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पाठा क्षेत्र में पानी का संकट गहराया
Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। बराहमाफी, रामपुर कल्याणगढ़ और गोपीपुर जैसे गांवों में जल जीवन मिशन के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नलों में महीने में केवल दो से चार बार पानी आता है। यह पानी भी सिर्फ 10-20 मिनट के लिए आता है। ग्रामीणों के अनुसार, यह पानी पीने योग्य नहीं होता। इससे लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है।
सत्यनारायण, रामहृदय, दयाराम, सिपाहीलाल और छत्रपाल जैसे ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। उन्हें उम्मीद थी कि जल जीवन मिशन से घर-घर शुद्ध पानी पहुंचेगा। हालांकि प्यास बुझाने का इंतजाम अधूरा ही रह गया है। दूषित पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। यह समस्या सिर्फ एक-दो गांव की नहीं, बल्कि पूरे पाठा क्षेत्र के कई मजरों में व्याप्त है। गर्मी हो या जाड़ा, पानी की अनियमितता से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार
-मामले की जांच कराई जाएगी। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।- विपिन कुमार द्विवेदी, एसडीएम।