फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water conservation message given to girl students

छात्राओं को जल संरक्षण का दिया संदेश

Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water conservation message given to girl students
चित्रकूट। जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज में चाइल्ड लाइन टीम ने सोमवार को दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत फ्रेंडशिप बैंड एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजन किया। जिसमें छात्राओं को जल संरक्षण को लेकर जल से दोस्ती और आपसी मनमुटाव की जगह सद्भाव से रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन निदेशक व सर्वोदय सेवा आश्रम के मंत्री अभिमन्यु सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रतिनिधि रामबाबू विश्वकर्मा सहित राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पुष्पा वर्मा एवं अध्यापकों का अभिवादन करते हुए बच्चों को दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम के बारे में बताया। केंद्र समन्वयक विशेष कुमार त्रिपाठी द्वारा बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में बताया। कार्यक्त्रस्म में रामबाबू विश्वकर्मा द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। साथ ही राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य पुष्पा वर्मा, समस्त स्टॉफ और बच्चों ने हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed