{"_id":"6473a28232e202a653017534","slug":"villagers-informed-about-child-and-women-rights-chitrakutt-news-c-12-1-257788-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ग्रामीणों को बाल व महिला अधिकारों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ग्रामीणों को बाल व महिला अधिकारों की दी जानकारी
Mon, 29 May 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 29 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पतौंडा गांव के प्राथमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को कानूनी जानकारियां दी गईं।
सदर ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय पतौंडा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में पैरालीगल वालेंटियर ममता वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कार्य योजना के अनुक्रम में शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों को बाल अधिकार, महिला अधिकार से संबन्धित कानूनी जानकारियां देते हुए बताया कि महिलाओं, बच्चों, गरीबों को प्राधिकरण की ओर से निशुल्क कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाती है।
साथ ही मुकदमों में पैरवी के लिए भी बिना शुल्क लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं। इस दौरान बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों को प्राप्त अधिकारों के संबंध में जानकारी देते हुए विधिक जागरूकता संबंधी पत्रक भी वितरित किए गए। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय पतौडा के प्रधानाध्यापक शशीभूषण, प्रभंजन सिंह, सोना, चंदा, रूपा, शीलू, जानकी, सोनू आदि मौजूद रहे।