फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers affected by drinking water crisis demonstrated

Chitrakoot News: पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Mar 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers affected by drinking water crisis demonstrated
चित्रकूट। जिला मुख्यालय से सटे सोनेपुर गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती की महिलाओं ने पेयजल की समस्या को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम अभिषेक आनंद को दिए गए पत्र में कहा कि बस्ती में हैंडपंप नहीं लगे हैं। मजबूरी में महिलाओं को दूसरी बस्ती से पानी भरना पड़ता है। इसे लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि गर्मी का सीजन आते ही बस्ती में पेयजल का संकट बढ़ गया है। बस्ती में हैंडपंप न होने से गांव की दूसरी बस्ती में पानी भरने जाना पड़ता है। वहां अधिक भीड़ लगने से कई बार विवाद भी हो जाता है। उनकी बस्ती में भी हैंडपंप लगवाए जाए। सावित्री देवी, सीता देवी, उर्मिला देवी, तारादेवी, गुडिय़ा, गीता, कलावती, फूलकुमारी, गीता भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed