{"_id":"608d98dd8ebc3e8d2901e72f","slug":"village-former-woman-stock-block-chitrakutt-news-knp626302752","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला किसान समेत दो ने किया भूसा दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला किसान समेत दो ने किया भूसा दान
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत अरछा बरेठी के गोसेवक किसानों ने भूसा बैंक की स्थापना की है। उसके संचालन करने के लिए शनिवार को भूसा संग्रह समिति का गठन किया है।
किसान छंगू प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक कर सर्वसम्मति से समिति के पदों की जिम्मेदारी बांटी गई। इसमें सुरेंद्र नाथ गुप्ता को अध्यक्ष, शंकर प्रसाद यादव को संयोजक, रामसेवक वर्मा व सुरेशचंद कुशवाहा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दयाशंकर तिवारी को कोषाध्यक्ष और शारदा प्रसाद वर्मा को ऑडिटर बनाया गया है। जबकि 12 किसानों को समिति में सदस्य बनाया गया है।
इसी क्रम में महिला किसान गायत्री गुप्ता ने एक झाल (50 किग्रा), बुधराज ने दो झाल, भूसा का दान दिया है। तीन झालों में कुल डेढ़ क्विंटल भूसा गोसेवा केंद्र के लिए दिया गया। भूसा संग्रह कराने में सुरेंद्र नाथ गुप्ता, सुरेश कुशवाहा, दयाशंकर तिवारी, राजबहादुर व राजकिशोर का सराहनीय योगदान रहा है। (संवाद)