फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   vidhick sakshrta sivir

विधिक सेवा साक्षरता शिविर में धर्मनगरी में जुटेंगे कई जिलों के जज

Fri, 19 Mar 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
vidhick sakshrta sivir
विधिक सेवा साक्षरता शिविर के आयोजन की जानकारी देते विशेष कार्याधिकारी भागीरथ वर्मा । संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बुंदेलखंड की आम जनता के हित व विधिक सशक्तीकरण के लिए 21 मार्च को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में वृहद विधिक सेवा साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्याय विभाग के वीसी रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के विशेष कार्य अधिकारी भागीरथ वर्मा ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र के निर्धन, निर्बल, श्रमिक वर्ग दिव्यांग बच्चों और महिलाओं के विकास के लिए मेगा विधिक सेवा साक्षरता शिविर होगा। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से उसे कानूनी रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

अपर जिला जज आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सिविल जज अरुण कुमार यादव ने बताया कि दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया जाएगा। नेत्र, दंत व सामान्य चिकित्सीय परीक्षण के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिला जज सतीश चंद्र द्विवेदी, निहारिका चौहान, विनीत नारायण पांडेय, सीजेएम नम्रता शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट वसुंधरा शर्मा, क्षेत्राधिकारी कर्वी शीतला प्रसाद पांडेय, महिला थाना प्रभारी अनुपम श्रीवास्तव व जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed