फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Vegetables grown in the fields on the banks of Mandakini were washed away

Chitrakoot News: मंदाकिनी किनारे खेतों में लगी सब्जी बही

Mon, 31 Aug 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Vegetables grown in the fields on the banks of Mandakini were washed away
फोटो 31 सीकेटीपी 21 मंदाकिनी नदी किनारे डूबे सब्जी के खेत। संवाद
फोटो 31 सीकेटीपी 21 मंदाकिनी नदी किनारे डूबे सब्जी के खेत। संवाद
विज्ञापन

बाढ़ से बाजार में सब्जी की आवक घटी, दामों में उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी किनारे सब्जी उगाने वाले किसानों को बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। नदी में आई बाढ़ से खेतों में लगी सब्जी बह गई, इससे किसान परेशान हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उधर सब्जी की आवक कम होने और बाहर से सब्जी आने से दाम भी बढ़ गए हैं।
धर्मनगरी के सीतापुर कस्बा सहित डिलौरा, तरौंहा, कपसेठी, टिकुरा, बंधोईन और शहर के शंकर गंज व पहाड़ी क्षेत्र में कई सालों से किसान नदी के तट पर खेती करते हैं। इस बार मंदाकिनी में छह से अधिक बार आई बाढ़ आने से लौकी, तरोई, भिंडी, करेला, कद्दू, खीरा सहित अन्य सब्जियां पूरी तरह बह गईं। खेतों में अब फसल की जगह सिर्फ पौधों के अवशेष नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शंकर गंज निवासी जागेश्वर निषाद ने बताया कि बाढ़ से उनकी सब्जी बह गई, जिससे 25 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं राजकुमारी ने बताया कि उनकी भी 30 हजार से अधिक की सब्जी बर्बाद हो गई। टिकुरा निवासी राजू निषाद और सुमन ने बताया कि खेत में लगी भिंडी, लौकी और करेले की पूरी फसल बह गई। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

प्याज 60 और टमाटर 50 रुपये किलो
चित्रकूट। नदी किनारे लगी सब्जी बह जाने और बाहर से आने वाली सब्जी की आवक कम होने से जिले में सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्याज 60 रुपये किलो और टमाटर 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं, जिससे ग्राहकों को अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। दुकानदार श्याम लाल, रघुवीर प्रसाद ने बताया कि नदी किनारे किसान सब्जी उगाते हैं, बाढ़ से फसल बह जाने से लोकल सब्जी की मात्रा कम हो गई है। वहीं बाढ़ के कारण बाहर से आने वाले वाहनों में भी कमी है, जिससे बाजार में आवक घट गई और दाम बढ़ गए। ग्राहक राजनारायण, रमेश सिंह ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब सब्जी खरीदने में जेब पर ज्यादा भार पड़ रहा है।
----------
सब्जी के बढ़े दाम
सब्जी पहले अब (प्रति किलो रुपये में)
प्याज 40 - 60
टमाटर 30 - 50
बैंगन 20 - 30
भिंडी 30 40
लौकी 20 25
करेला 30 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed