फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Vacant women child center, abandoned nurses

खाली रहा जच्चा बच्चा केंद्र, भटकतीं रहीं प्रसूताएं

Sun, 16 Apr 2017 11:10 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 16 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Vacant women child center, abandoned nurses
जिला अस्पताल में सूना पड़ा प्रसव कक्ष केंद्र का डाक्टर व स्टाफ काउंटर - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल के जननी सुरक्षा कक्ष के हालात कई दिनों से खराब चल रहे हैं। रविवार को इस केंद्र में प्रसूताओं के साथ परिजन डॉक्टर व नर्स को खोजते रहे लेकिन खाली कुर्सी के अलावा कोई नहीं मिला। दर्द से कराहती प्रसूताएं इधर उधर भटकतीं रहीं।

      जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा केंद्र में स्टाफ व डाक्टरों की मनमानी रविवार को देखने को मिली। मऊ से आई मंटू देवी ने बताया कि प्रसव दर्द के बाद सीएचसी से रेफर होकर जिला अस्पताल आई लेकिन यहां कोई इलाज करने वाला नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


दोेपहर को लगभग दो घंटे तक प्रसूता के साथ परिजन डॉक्टर व स्टाफ को खोजते रहे लेकिन हर बार खाली कुर्सी के अलावा कोई नहीं मिला। चकौंध की राजरानी ने बताया कि वह अपनी बहू का प्रसव कराने आई थी। रविवार को दो घंटे तक अस्पताल में डॉक्टर व नर्स का इंतजार करते रहे लेकिन कोई नहीं आया। वार्ड में भर्ती अन्य प्रसूताओं ने बताया कि अक्सर ऐसा होता है। जब बहू का दर्द बढ़ा तो मजबूरी में उसे जानकीकुंड अस्पताल लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीएमएस डॉ.एनके  गुप्ता ने बताया कि दोपहर दो बजे उन्हें इसकी जानकारी मिली थी तो केंद्र में जाकर स्टाफ से बातचीत की गई। सभी को समझाकर प्रसूताओं का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed