फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   vaalmeeki aashram ka hoga kaayaakalp, kaam shuroo

वाल्मीकि आश्रम का होगा कायाकल्प, काम शुरू

Wed, 29 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
vaalmeeki aashram ka hoga kaayaakalp, kaam shuroo
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पूजन करते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व अन्य। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। प्राचीन वाल्मीकि आश्रम का कायाकल्प होेगा। बुधवार को कामों की शुरुआत के लिए भूमि पूजन हुआ। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने पूजन किया। इस आश्रम की स्थापना महर्षि वाल्मीकि ने की थी। यहां सीता और लव, कुश भी रहे थे।
विज्ञापन

जिले के लालापुर गांव में हाईवे किनारे वाल्मीकि आश्रम है। यह कई सालों से उपेक्षा का शिकार है। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने यहां के विकास के लिए 1 करोड़ 86 लाख 15 हजार रुपये का बजट मंजूर किया था। तब वन विभाग ने काम में अड़ंगा लगा दिया था। स्वीकृति के बाद बुधवार को राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भूमि पूजन किया। सरकार से मिले बजट से आश्रम की सीढ़ियों के ऊपर टिन शेड डाला जाएगा। सीढ़ियों की मरम्मत होगी। चढ़ने के लिए रेलिंग बनाई जाएगी। पानी व लाइट की व्यवस्था होगी। आश्रम के महंत भरतदास ने बताया कि आश्रम की स्थापना आदि महर्षि वाल्मीकि ने की थी। यहां सीता और लव, कुश भी रहे थे। मंदिर में सीता की मूर्ति स्थापित है। इन्हें आशवर माता के नाम से जाना जाता है। इसका मतलब है कि सीता आशा के अनुरूप आशीर्वाद देती हैं। हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पर्यटन अधिकारी शक्ति प्रताप सिंह, वन विभाग के प्रभागीय अधिकारी कैलाश प्रकाश, वन विभाग के एसडीओ आरके दीक्षित, दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास, वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास, तुलसीदास गुफा के महंत मोहित दास, निर्मोही अखाड़ा के महंत दीन दयाल, मुन्ना शास्त्री, नांदी हनुमान मंदिर के संत महेंद्र दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed