फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   v

टीम-9 गठित, सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
v
चित्रकूट। कोविड महामारी की दूसरी लहर से लड़ने के लिए टीम-9 का गठन किया गया। टीम मको महामारी से लड़ने के लिए विभिन्न पहलुओं की समीक्षा, रणनीति बनाने व उसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी बनाया गया है। जिसमें आरआरटीएस, बेड्स की संख्या बढ़ाना, मेडिकल किट्स का वितरण, निगरानी समितियों की समीक्षा, क्वॉरेंटाइन सेंटरों, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस की व्यवस्था, ऑक्सीजन की उपलब्धता आदि विभिन्न बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मंगलवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह निर्णय कलक्ट्रेट में लिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने बताया कि टीम -9 नवरत्न है। टीम भावना के साथ इस महामारी पर यह टीम काम करेगी। कहा कि 45 वर्ष से अधिक लोगों को अधिक से अधिक टीका लगवाएं। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। कहा कि लेखपाल, सचिव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, पुलिस आदि कर्मचारी सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। जब शासन से निर्देश 18 वर्ष से ऊपर के लिए प्राप्त होंगे तो उस पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आयुक्त को बताया गया कि गेहूं खरीद सही चल रही है। भुगतान भी समय से हो रहा है। ऑक्सीजन की व्यवस्था लगातार की जा रही है। तब उन्होंने डीएम से कहा कि जो नए ग्राम प्रधान चुने गए हैं उनसे जूम मीटिंग के माध्यम से इस महामारी को रोकने के लिए प्रेरित करें कि जश्न न मनाएं। गांव के लोगों की मदद करें।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मरीजों को 10 दिन की दवा दी जा रही है। जिसमें कोरोना के लक्षण प्राप्त होते हैं। इस पर आयुक्त ने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए एंटीजन टेस्ट जहां पर हो रहे हैं, जिन मरीजों में लक्षण मिले तो तत्काल उन मरीजों को दवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से कहा कि प्रत्येक दिन कुछ मरीजों से बातचीत करें। जिस प्रकार से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है उससे लोग घबरा रहे हैं। इसको देखते हुए टीम भावना से काम करना होगा। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, प्रशिक्षु आईएएस जयदेव सिंह, एडीएम जीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed